लाल चुनरियाँ

लाल चुनरियाँ ओढ़के आई मेरी मैया इतनी सुंदर
नजर ना लग जाये ||१||
शीश मैया के टीका सोहे बिंदियां
इतनी सुंदर नजर ना लग जाये |
लाल चुनरियाँ ओढ़के आई मेरी मैया इतनी सुंदर
नजर ना लग जाये
कान मैया के कुण्डल सोहे
झुमकी इतनी सुंदर नजर ना लग जाये |
लाल चुनरियाँ ओढ़के आई मेरी मैया इतनी सुंदर
नजर ना लग जाये ||२||
गले मैया के हरवा सोहे
मेहंदी इतनी सुंदर नजर ना लग जाये |
लाल चुनरियाँ ओढ़के आई मेरी मैया इतनी सुंदर
नजर ना लग जाये ||३||
कमर मैया के तगड़ी सोहे
गुच्छा इतना सुंदर नजर ना लग जाये |
लाल चुनरियाँ ओढ़के आई मेरी मैया इतनी सुंदर
नजर ना लग जाये ||४||
पैर मैया के पायल सोहे
बिछुआ इतना सुंदर नजर ना लग जाये |
लाल चुनरियाँ ओढ़के आई मेरी मैया इतनी सुंदर
नजर ना लग जाये ||५||
अंग मैया के साड़ी सोहे
चुंदरी इतनी सुंदर नजर ना लग जाये |
लाल चुनरियाँ ओढ़के आई मेरी मैया इतनी सुंदर
नजर ना लग जाये ||६||

Leave a Reply